Tue 09 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने जनहित में त्वरित और प्रभावी पहल कर क्षेत्र में नए बोर खनन का कार्य पूर्ण कराया

कटनी-5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

कटनी-बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सड़कें बन गई हैं ‘मौत का जाल’ और हवा बन चुकी है ‘जहर’… आखिर कब जागेगा प्रशासन?”

एनकेजे थाने में नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मकरोनिया में फहराया तिरंगा

admin

Mon, Jan 27, 2025

सागर। देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया।
इसी क्रम में नगर पालिका परिषद, मकरोनिया द्वारा न्यू खेल, मैदान संत रविदास स्मारक के सामने, गंभीरिया, मकरोनिया में गणतंत्र दिवस का नगर स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि शामिल हुऐ।उन्होंने झंडा वादन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही स्कूली  विद्यार्थियों द्वारा दी मार्च पास्ट परेड की सलामी ली।
मुख्य अतिथि विधायक लारिया ने शांति के प्रतीक गुब्बारों को आसमान में छोड़ा। साथ ही मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन कर शहीद परिवारों से भेंट कर सम्मानित भी किया । विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान मकरोनिया नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जो आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे आयोजन में एकता और राष्ट्र प्रेम का उल्लास देखने को मिला।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मकरोनिया नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी- शिक्षकगण और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन