: नगर पालिका परिषद मकरोनिया में साधारण सभा परिषद की बैठक संपन्न निम्न बिंदुओं पर हुई चर्चा सभी के सभी विषय आपसी सहमति से हुए पारित ।
admin
Thu, Jan 16, 2025
निम्न प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा
1.
उद्यमिता विकास केंद्र मध्य प्रदेश सेड मैप मैनपॉवर डिवीजन द्वारा निकाय को प्रदाय कर्मचारी का पारिश्रमिक भुगतान हेतु माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा परिषद की प्रत्याशा में दी गई वित्तीय एवं प्रशासकिए स्वीकृत की पुष्टि बाबत निर्णय।
2. वार्ड क्रमांक 3 में व्यावसायिक एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति बाबत निर्णय
3 निकाय क्षेत्र अंतर्गत गीता भवन निर्माण हेतु होने वाली व्यय की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति बाबत निर्णय
4. निकाय क्षेत्र अंतर्गत समस्त वार्डों में आवश्यकता अनुसार वीटी रोड निर्माण कार्य हेतु राशि रुपए 250.00 लाख वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति बाबत निर्णय
5. निकाय क्षेत्र अंतर्गत पद्माकर नगर कॉलोनी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु राशि रुपए 50.00 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति बाबत निर्णय
6. निकाय क्षेत्र अंतर्गत समस्त वार्डों में स्थित पार्कों के नामकरण करने के संबंध में विचार एवं निर्णय
7. निकाय क्षेत्र अंतर्गत नलकूप खनन हेतु निविदा आमंत्रित करने हेतु निर्णय
8. नामांतरण प्रकरणों पर विलंब शुल्क लगाए जाने हेतु निर्णय
9. बाजार बैठकी की वसूली की दरे निर्धारित करने हेतु निर्णय
10. निकाय क्षेत्र अंतर्गत गौशाला निर्माण हेतु होने वाली व्यय की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति बाबत निर्णय
11. निकाय क्षेत्र अंतर्गत आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने एवं इसमें होने वाले व्यय की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति बाबत निर्णय
12. निकाय क्षेत्र अंतर्गत अवंती बाई मार्केट की समस्त दुकानों को नगर पालिका निगम सागर से नगर पालिका परिषद मकरोनिया जिला सागर को हस्तांतरण करने के संबंध में निर्णय
13. निकाय क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमणकर्ताओं पर कार्यवाही करने एवं अतिक्रमण जप्ति सामग्री पर जुर्माना लगाये जाने के संबंध में निर्णय
14. 2017 अधिनियम पर निकाय क्षेत्र अंतर्गत होर्डिंग जुर्माना एवं दर निर्धारण करने बाबत निर्णय
15. निकाय में कुशल एवं अर्ध कुशल श्रमिक (सफाई श्रमिक भ्रत्य आदि) मेन पावर की सेवाएं लेने हेतु निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति बाबत निर्णय
16. निकाय में विभिन्न कार्य हेतु मैनपॉवर/ श्रमिक /व्यक्ति (उच्च कुशल ,कुशल,अर्ध कुशल अ कुशल श्रमिक) उपलब्ध कराए जाने हेतु निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति बाबत निर्णय
17. निकाय क्षेत्र अंतर्गत होने वाले लावारिस असहाय मृतकों हेतु अंत्येष्टि हेतु लकड़ी प्रदान करने के संबंध में निर्णय
18. निकाय क्षेत्र अंतर्गत स्थित समस्त शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में निर्णय
19. स्मार्ट सिटी में निकाय क्षेत्र अंतर्गत किए गए कार्य की समीक्षा पर विचार एवं कार्यवाही करने के संबंध में निर्णय
20. नगर पालिका निगम सागर से जल आपूर्ति हेतु अनुबंध के संबंध में निर्णय
21. जलकर की दर वृद्धि हेतु विचार एवं निर्णय
22. वार्ड क्रमांक 16 ,17 एवं 18 में निकाय द्वारा निर्मित दुकानों की नीलामी पर निर्णय
23. निकाय क्षेत्र अंतर्गत स्थित नालों पर निर्णय
सभी के सभी विषय आपसी सहमति से पारित हुए
साधारण सभा की बैठक की शुरुआत वार्ड क्रमांक 9 सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड से नए निर्वाचित हुए पार्षद श्री मुकेश पटेल जी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी जी ने शपथ दिलाई। सभी पार्षद गणों के द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद जी को बधाई दी गई। साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता सागर लोकसभा से सांसद डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े जी नरयावली विधायक इंजी.श्री प्रदीप लारिया जी नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष श्री मिहीलाल अहिरवार जी ने की। सांसद बनने के पश्चात प्रथम बार नगर पालिका में आगमन पर सागर सांसद श्रीमती डॉ.लता वानखेड़े जी का माननीय अध्यक्ष जी मुख्य नगर पालिका अधिकारी जी के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक के अवसर पर सभी सभापति गढ़ श्री बलवंत सिंह ठाकुर जी श्री विवेक सक्सेना जी श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर जी श्रीमती प्रभा रिछारिया जी श्रीमती गिरिजा बाई श्रीमती किरण यादव जी सभी पाषर्दगढ़ श्री महेंद्र सिंह ठाकुर जी श्री जितेंद्र खटीक जी श्री मुकेश पटेल जी श्री निशांत आठिया जी श्रीमती सरोज दक्ष जी श्रीमती संगीता अहिरवार जी श्रीमती सीमा चौधरी जी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन शर्मा जी उपयंत्री श्री सत्यम देवलिया जी श्रीमती रूबी जैन जी सभी शाखाओं के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन