Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mp Weather Alert-मध्य प्रदेश के इन 10 जिलों में IMD ने जारी की भारी बारिस की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

admin

Mon, Aug 2, 2021
Mp Weather Alert-मध्य प्रदेश के इन 10 जिलों में IMD ने जारी की भारी बारिस की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

Mp Weather Alert- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भारी वर्षा होने और गरज के साथ बिजली गिरने की अनुमान व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने रविवार को बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, नीमच एवं मंदसौर जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा और गरज के साथ बिजली चमकने एवं गिरने की संभावना का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी न्यूज़ लाइव से उन्होंने बताया कि इस दौरान इन 10 जिलों में 115.6 मिलीमीटर से 204.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। साहा ने बताया कि आईएमडी ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 16 अन्य जिलों में भारी से अतिभारी वर्षा होने और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जिनमें भोपाल, रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा एवं आगर मालवा जिले शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस दौरान इन 16 जिलों में 64.5 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश गिर सकती है। साहा ने बताया कि ये दोनों अलर्ट रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक के लिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, सागर, रीवा, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना है।

साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के हनुमना, जया, चितरंगी में सबसे अधिक 15-15 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि नईगढ़ी में 14 सेंटीमीटर, रीवा एवं सिंगरौली में 13-13 सेंटीमीटर, हुजूर एवं रामपुर में 12-12 सेंटीमीटर, सरई एवं त्योंथर में 11-11 सेंटीमीटर और मऊगंज में 10 सेंटीमीटर बारिश हुई।

यह भी पढ़ें

मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 3 करोड़ के पार, कोरोना वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश टॉप 5 राज्यों में शामिल।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन