: MP Transfer : राज्य शासन ने CMO के तबादले किये, यहाँ देखें लिस्ट
admin
Tue, Jul 25, 2023

मप्र नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने एक तबादला आदेश जारी करते हुए दो नगर पालिका सीएमओ को एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया है।
MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने एक तबादला सूची जारी कर नगर पालिका के CMO के तबादले किये हैं, सूची में दो अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है वे 7 कार्य दिवस में नवीन पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत नगर पालिका परिषद् दमुआ में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजेंद्र पांडे को सिवनी जिले की नगर परिषद् लखनादौन का सीएमओ बनाया गया है, नगर पालिका परिषद् पवई में पदस्थ सीएमओ श्री जगदीश शर्मा को रायसेन जिले की देवरी नगर परिषद् का CMO बनाया गया है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन