Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MP School Reopen: शिक्षा विभाग ने शुरू की दुबारा स्कूलों में पढ़ाई की तैयारी।

admin

Fri, May 28, 2021
MP School Reopen: शिक्षा विभाग ने शुरू की दुबारा स्कूलों में पढ़ाई की तैयारी।

(MP)मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी का असर कम होते ही स्कूलों में करीब एक माह के अवकाश के बाद एक बार फिर स शिक्षा विभाग की जून से कक्षाएं प्रारंभ करने की योजना है। हालांकि अभी छात्रों के फिटनेस को ध्यान में रखते हुए यह क्लासरूम की व्यवस्था फिलहाल आनलाइन मोड पर ही संचालित होगी। वहीं दूसरी और शिक्षा विभाग के अधिकारी ने भी मीटिंग लेकर प्राचार्यों से परीक्षा परिणामों एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।

जानकारी के अनुसार सीबीएसई से जुड़े कई स्कूलों में जहां 10 जून के बाद से आनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया जा रहा है तो वहीं स्कूल शिक्षा विभाग भी दूरदर्शन और रेडियो का सहारा ले रहा है। इसके लिए खाका तैयार किए जा रहे है जिसका संचालन शुरू हो सके। बताया जाता है फिलहाल नियमित कक्षाओं के संचालन शुरू करने की स्थिति में शासन स्कूल शिक्षा विभाग तैयार नहीं है।

ऐसे में दूरदर्शन-रेडियो के माध्यम से कक्षाओं की शुरुआत की जाएगी। 15 जून से कक्षा नौवीं से बारहवीं के लिए शैक्षिक सत्र क्लासरूम का दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारण शुरू किया जाएगा बताया जाता है इसके लिए पाठ्य सामग्री से संबंधित विषय वस्तु के वीडियो तैयार कराए जा रहे हैं। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री दूरदर्शन के माध्यम से सप्ताह में 5 दिन दी जाएगी। प्रत्येक कक्षा के लिए एक एक घंटे का प्रसारण किया जाएगा।

15 जून से सुबह 8 बजे से 12 बजे तक का स्लॉट कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक कार्यक्रम क्लास रूम के प्रसारण हेतु दूरदर्शन केंद्र भोपाल के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। छोटी कक्षाओं के लिए भी रेडियो और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी।

Read Also-

Madhya Pradesh BAMS EXAMS-परीक्षाओं की तारीखें घोषित।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन