Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जूनियर बालक कबड्डी टीम सागर से हुई रवाना

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Wed, Jan 14, 2026

सागर/ 51 राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन विजयवाड़ा में हो रहा है, 15 से 18 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में पूरे देश के लगभग 1000 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट में सम्मिलित होने के लिए म.प्र. जुनियर बालक कबड्डी टीम को एसोसिएशन के संरक्षक निकेश गुप्ता, सचिव संगीता सिंह भदौरिया एवं संयुक्त सचिव शैलेन्द्र चढ़ार, एवं उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र यादव ने सागर रेलवे स्टेशन से माला पहनाकर रवाना किया। टीम में खिलाड़ियों के अलावा कैप्टन,कोच, मैनेजर भी शामिल है। इस अवसर पर निकेश गुप्ता ने कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश स्तर का टूर्नामेंट सागर में आयोजित किया गया, जिसमें मिली अभूतपूर्व सफलता से खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है और निश्चित ही विजयवाड़ा जाकर हमारे खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आने वाले समय में आयोजित होने वाले ओलंपिक मे हमारे इस स्वदेशी खेल को भी स्थान दिया गया है इस पर अपना वर्चस्व बनाने के लिए अभी से तैयारी करने की आवश्यकता है। मध्य प्रदेश की इस टीम में सागर के 2 खिलाड़ी निहाल एवं लीलाधर भी शामिल है। श्रीमती संगीता सिंह जो कि कबड्डी की प्रषिक्षक है उन्होंने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर टीम निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल अधिकारी प्रदीप रावत एवं प्रेमनेती राय,मंगल सिंह यादव, श्यामलाल पाल, उमेशचंद मोर्य, श्री नफीस खान, महेन्द्र सिंह राजपूत, चंदन मोरे, रंजीत बैन, अंजली भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Tags :

सागर न्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन