Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: राम सरोज पैलेस में चल रहे गरबा में भगवान के विभिन्न रूपों के परिधान में प्रतिभागियों ने किया गरबा अतिथि हुए रोमांचित

admin

Wed, Oct 9, 2024

सागर। होटल रामसरोज पैलेस में चलरहे गरबा नाइटस के दूसरे दिन नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन जी,बंडा विधायक वीरेंद्र लोधी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार,भाजपा युवा नेता दीपू भार्गव,नगर पालिका अध्यक्ष वैभवराज कुकरेले,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी, जिला ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी, वरिष्ठ नेता राजीव हजारी, एवं अन्य शहर के वरिष्ठजनों ने अतिथि के रूप में उपस्थित होकर दीप प्रज्वलन कर एवं माता रानी की आराधना कर पारंपरिक गरबे की शुरुआती हुई।

सभी अतिथियों ने आरती की विशेष थाल के साथ माता रानी की आरती की। गरबा संचालक ने सभी अतिथियों का बुके देकर सम्मानित किया एवं रामसरोज समूह के सदस्य समाजसेवी शैलेश केशरवानी एवं अखिलेश मोनी केसरवानी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

प्रतिभागियों ने रिलिजियस थीम के तहत मां दुर्गा,माँ सरस्वती, मां काली सहित अलग-अलग परिधान में गरबा किया जिसे देखकर अतिथि रोमांचित हुए। अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभागियों का फील्ड देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि ईश्वर के विभिन्न रूपों के साथ प्रतिभागी यहां गरबा कर रहे हैं ऐसा लग रहा है मानो देवलोक साक्षात गरबा परिसर में उपस्थित है और हम उनका अभिनंदन कर रहे हैं हमारे राम सरोज समूह के शैलेश केशरवानी जो भी कार्यक्रम आयोजन करते हैं उसका रूप ही अलग होता है। मैं रामसरोज समूह एवं गरबा संचालक को शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर श्री बंडा विधायक वीरेंद्र लोधी ने कहा कि नवरात्रि मैं गरबा का आनंद ही कुछ और होता है शहर में चारों और गरबा पंडाल और उसमें गरबा करते प्रतिभागी नवरात्रि में शहर का माहौल भक्तिमय हो जाता है राम सरोज समूह के आयोजनकर्ता टीम को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं साथ ही विजई हुए प्रतिभागियों को भी शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष में मिहिलाल अहिरवार कहा कि माता रानी की भक्ति का साधन गरबा भी है। आप सभी पारंपरिक परिधान में सुसज्जित लग रहे हैं। आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

युवा नेता दीपू भार्गव ने कहा कि अराधना एवं तपस्या के नवरात्री पर्व को लेकर इन दिनो नगर मे गरबो की धुम मची हुई है। आप सभी सनातन संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं यह बहुत ही गर्व बात है। और हमारी संस्कृति भी हमें यही सिखाती है माता रानी की कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

इस अवसर पर समाजसेवी शैलेश केशरवानी ने कहा कि गरबा केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति भी है। जो सनातन से हमें को जोड़े हुए हैं। यहां उपस्थित सभी अतिथियों का मैं रामसरोज समूह की ओर से स्वागत करता हूं।

इस अवसर पर समाज सेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि वैसे तो गरबा की शुरुआत गुजरात से हुई थी। परंतु अब प्रत्येक शहर में गरबो का आयोजन बृहद स्तर पर होने लगा है। जिससे नवरात्रि के समय में रौनकता रहती है। आज यहां उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा हमारे देवी देवताओं के परिधानों और रूप में यहां उपस्थित हुए हैं। जो कि अद्भुत लग रहे हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजीव हजारी ने कहा नवरात्रि के पहले दिन मिट्टी के घड़े में बहुत से छेद किए जाते हैं जिसके अंदर एक दीपक प्रज्वलित करके रखा जाता है।इस दीपक को ही दीप गर्भ कहा जाता है। दीप गर्भ के सामने हमारी बहनें विशेष परिधान में गरबा नृत्य करती हैं और माता रानी को प्रसन्न करती है।

इस दौरान वंशिका केसरवानी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने गरबा के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

मंच का संचालन राजेश पंडित ने किया एवं आभार व्यक्त अमित सोनी ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जिला महामंत्री अमित कछवाहा जिला पूर्व जिला अध्यक्ष जाहर सिंह,सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष विक्रम सोनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामजी दुबे मेजर मितेंद्र सिंह देवड़ा तहसीलदार सपना तिवारी, भूपेंद्र सिंह राजपूत उद्योगपति संदीप सोनी यदु बिल्डर, पार्षद सुनील सिंह भदोरिया समाजसेवी संयोग सिंह,पार्षद याकृति जड़िया,कन्हैया पहलवान सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन