Tue 09 Jun 2026

ब्रेकिंग

एनकेजे थाने में नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

कटनी। मुक्ति धाम मार्ग पर जर्जर दीवार बनी हादसे का कारण, कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी

बरही में रेस्टोरेंट में कथित अवैध गतिविधियों की चर्चा, जांच की मांग

बसना -आगामी शुक्रवार 12 जून को विजय कृषि सेवा केंद्र बंसुला पर कार्यवाही के आश्वासन से धरना प्रदर्शन का समापन

स्लीमनाबाद में खनन माफिया राज! भूला-टिकरिया में फिर दहाड़ीं मशीनें, अब 'सरसवाही' को बनाया नया ठिकाना

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जिले के दूरस्थ गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने बनाए गए संपर्क ग्रुप

admin

Fri, Oct 4, 2024

सागर । कलेक्टर संदीप जी आर ने अभिनव पहल करते हुए जिले के दूरस्थ गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं की जानकारी पहुंचाने एवं उनका लाभ ग्राम पंचायत, वार्ड , टोलो में शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के माध्यम से पहुंचाने के उद्देश्य से संपर्क व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए गए हैं। जिसमें ग्राम वासियों, वार्ड वासियों के मोबाइल नंबर व्हाट्सएप- संपर्क ग्रुप में जोड़े जा रहे हैं। इन ग्रुप्स के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन की लोक हितकारी योजनाओं एवं जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी जिले के दूरस्थ गांव के अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सके। इसके लिए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम स्तर ,वार्ड स्तर , पंचायत स्तर, टोला स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किए जाएं एवं समय-समय पर दिए जाने वाले आदेशों,  निर्देशों को ग्रुप में शेयर किया जाए और सभी पात्र हितग्राही शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समय सीमा में प्राप्त कर सकें।
 कलेक्टर संदीप जी आर की इस पहल की सभी जिले वासियों ने सराहना की है एवं कहा है कि अब घर बैठे सभी जानकारी आसानी से मिल सकेगी और हम इसका लाभ भी समय सीमा में प्राप्त कर सकेंगे।
कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि व्हाट्सएप के संपर्क ग्रुप में सभी विभागों के विभाग प्रमुख सहित फील्ड पर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। इन ग्रुप्स में सचिव, सहायक सचिव, पटवारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका , बी आर सी, जन शिक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन