Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: कोठी बाजार क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाने का अभियान

admin

Thu, Apr 17, 2025
बैतूल 16 अप्रैल / कलेक्टर श्री नरेन्‍द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार बुधवार को बैतूल मुख्यालय के कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान एसडीएम श्री राजीव कहार के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान बस स्टैंड से लेकर लल्ली चौक और गणेश चौक तक के मार्ग पर चिन्हित अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के अंतर्गत सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से किए गए निर्माण, ठेले, दुकानें, टीन शेड और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिली। एसडीएम श्री कहार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नगर पालिका के माध्यम से नोटिस जारी कर अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर बुधवार को प्रशासन द्वारा यह सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सतीश मत्सानिया, एसडीओपी सुश्री शालिनी परस्ते सहित नगर पालिका, राजस्व, और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। क्रमांक/76/445/04/2025 सफलता की कहानी पीएम स्वनिधी योजना से बदली रमेश धुर्वे की तकदीर --- एक सिलाई मशीन से की शुरुआत, अब चार लोगों को दे रहे है रोजगार ---- बैतूल 16 अप्रैल 2025 प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और सहयोग मिले, तो कोई भी व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सकता है। टैगोर वार्ड क्रमांक- 03 चिचोली निवासी रमेश धुर्वे की कहानी इसी का जीवंत उदाहरण है। रमेश धुर्वे एक समय पर केवल एक सिलाई मशीन से काम करते थे। सीमित साधनों और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो रहा था। रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करना भी चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में उन्हें नगर परिषद चिचोली द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना की जानकारी दी गई। इस योजना के अंतर्गत रमेश ने आवेदन किया और बिना किसी गारंटी, न्यूनतम दस्तावेजों के आधार पर प्रथम ट्रेंच में 10 हजार का ऋण प्राप्त किया। इस ऋण की किस्त बैंक जाने की आवश्यकता के बिना, सीधे उनके खाते से स्वतः कटती रहीं। समय पर किश्त चुकाने पर उन्हें द्वितीय ट्रेंच में 20 हजार तथा तृतीय ट्रेंच में 50 हजार का ऋण भी प्राप्त हुआ। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया। अब रमेश धुर्वे के पास चार सिलाई मशीनें हैं और उन्होंने चार अन्य लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। उनकी आमदनी अब स्थिर है और वे नियमित रूप से बचत भी कर पा रहे हैं। रमेश धुर्वे बताते हैं कि स्वनिधी योजना ने मुझे न केवल आर्थिक मजबूती दी, बल्कि आत्मविश्वास भी दिया। अब मैं न सिर्फ अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रहा हूं, बल्कि दूसरों को भी साथ लेकर चल रहा हूं। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। क्रमांक/77/446/04/2025 जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम देवगांव में किया बोरी बंधान ---- बैतूल 16 अप्रैल 2025 मप्र जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड प्रभातपट्टन के ग्राम देवगांव में अंभोरा नदी पर बुधवार को बोरी बंधान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 60 बोरियों के उपयोग से नदी में बोरी बंधान किया गया, जिससे वर्धा डेम से परीक्षण के लिए छोड़े गए पानी को रोका जा सके। इस प्रयास का उद्देश्य नदी के बहाव को नियंत्रित कर जल संरक्षण को बढ़ावा देना एवं जल की प्रत्येक बूंद का संरक्षण करना रहा। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक सुश्री राधा बरोदे के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं तथा प्रस्फुटन समितियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर संभाग समन्वयक श्री कौशलेश तिवारी एवं जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी, जनपद सदस्य श्रीमती जयश्री पाटणकर, सरपंच बिसनुर श्रीमती प्रियंका ठाकरे, विभिन्न मेंटर्स एवं नवांकुर सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन