Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: शंकरगढ़ पहाड़ी देवास पर अनुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

admin

Thu, Jan 18, 2024

देवास 18 जनवरी 2024/ वन मंडल देवास के अंतर्गत इको टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित तीन दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन शंकरगढ़ पहाड़ी पालनगर में किया जा रहा है। वन परिक्षेत्र देवास के शंकरगढ़ पाल नगर में शासकीय अशासकीय स्कूल के विद्यार्थियों की उपस्थिति में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें तुकाजी राव पवार विज्ञान महाविद्यालय, केपी कॉलेज स्नाकोत्तर महाविद्यालय, जीडीसी महाविद्यालय, सरस्वती ज्ञान पीठ हायर सेकंडरी विद्यालय, सरस्वती बाल विनय मंदिर बालगढ़ के विद्यार्थियों शामिल थे।

शंकरगढ़ पहाड़ी देवास पर अनुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अनुभूति कार्यक्रम में श्री राजीव खंडेलवाल, श्री राम सोनी, श्री राहुल गोस्वामी तथा वनमंडल अधिकारी श्री प्रदीप मिश्रा एस. डी. ओ. एस. के. शुक्ला, वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान एवं राजेंद्र कुमार सोलंकी व मास्टर ट्रेनर पी.एन. तिवारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि श्री राजीव खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को अनुभूति कार्यक्रम के महत्व तथा उद्देश्य के बारे में बताया। श्री राजीव खंडेलवाल द्वारा वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, उसकी प्रशंसा की गई एवं वन एवं वन्य प्राणी सुरक्षा तथा पौधों से पाए जाने वाले लाभ पर प्रकाश डाला।

शंकरगढ़ पहाड़ी देवास पर अनुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वनमंडल अधिकारी श्री प्रदीप मिश्रा ने विद्यार्थियों से उनके अनुभूति कार्यक्रम में उनके अनुभव के बारे में पूछा। बाघों के बारे में जानकारी दी गई। एस.डी.ओ.एस.के. शुक्ला द्वारा जैव विविधता पार्क में रोपित 55 प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई, पाली पॉन्ड समझाकर जल संरक्षण की जानकारी दी गई।

वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा शंकरगढ़ पालनगर की भौगोलिक स्थिति एवं रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को इकोटूरिज्म की ओर से टी-शर्ट एवं कैप तथा पुस्तक का वितरण किया गया। विद्यार्थियों को वन भ्रमण कराया गया।

मास्टर ट्रेनर पी.एन. तिवारी द्वारा बच्चों को शंकरगढ़ हिल्स में उपलब्ध पौधों के बारे में जानकारी दी गई तथा वनों में पाए जाने वाले औषधीय पौधों के बीज एवं छाल से होने वाले लाभ तथा उनकी पहचान करवाई गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा बच्चों को वन्य प्राणियों के बारे में तथा वन विभाग के कर्मचारी अधिकारियों के पद की पहचान कराई गई एवं वन विभाग के कर्तव्य एवं उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कविता, भजन, नृत्य प्रस्तुत किया गया। बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा एवं वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बंशिका अनिल मंडलोई, द्वितीय स्थान स्नेहा बामनिया, तृतीय स्थान प्राची रजवानी ने प्राप्त किया। विशेष पुरस्कार नृत्य प्रस्तुत करने वाली गायत्री नागर एवं उनके साथियों को नृत्य प्रस्तुति हेतु दिया गया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में विशेष रूप से योगदान देने वाले उपवन क्षेत्रपाल राकेश मोदी, वनपाल श्याम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ज्योति जाट, अंकित मंडलोई, कमल परमार, महेंद्र पवार, शिव प्रताप सिंह, नेहा शर्मा, जयप्रकाश तिवारी आदि का सहयोग रहा।

शंकरगढ़ पहाड़ी देवास पर अनुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Read more - मध्य प्रदेश में क्यों कम की गई लाडली बहनों की संख्या,CM ने बताई वजह

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन