Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने दो दिन बाद बयान जारी कर माफी मांगी, पढ़िये FIR में क्या है विशेष।

admin

Fri, Jan 28, 2022
अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने दो दिन बाद बयान जारी कर माफी मांगी, पढ़िये FIR में क्या है विशेष।

अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपनी ब्रा की साइज को भगवान से जोड़ने को लेकर दिए बयान पर दो दिन बाद चुप्पी तोड़ी है। वेब सीरीज के मीडिया डायरेक्टर बबल कम्युनिकेशन ने यह बयान जारी किया है जिसमें श्वेता तिवारी द्वारा माफी मांगे जाने की बात बताई गई है। साथ ही कहा है कि जिस संदर्भ में उन्होंने टिप्पणी की थी, वह अलग करके बयान से बाहर कर दिया गया।

श्वेता तिवारी ने विवादित बयान को लेकर कहा है कि उन्होंने अपने एक सहयोगी की पिछली भूमिका के संदर्भ के साथ कमेंट किया था। इसे गलत समझा गया। उन्होंने स्पष्टीकरण दिया है कि भगवान के संदर्भ में बयान अपने सहयोगी सौरभ राज जैन की एक देवता की लोकप्रिय भूमिका के साथ किया था। श्वेता ने कहा कि लोग किरदारों के नामों को अभिनेताओं से जोड़ते हैं और इसलिए मैंने के साथ अपनी बातचीत के दौरान इसे एक उदाहरण के रूप में इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि इसे गलत समझा गया जो दुखद है।

भगवान में उनका बेहद विश्वास
अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने कहा कि उनका भगवान में बेहद विश्वास है। वे जानबूझकर या अनजानें में भी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती। भगवान शब्द को संदर्भ से बाहर किए जाने से अनजाने में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची और उन्होंने आश्वास्त किया है कि उनके शब्दों या कामों से किसी को चोट पहुंचाने का कभी कोई इरादा नहीं रहा है। अंत में श्वेता तिवारी ने लोगों से माफी मांगी की। 
 

आज ही दर्ज हुई है एफआईआर
उल्लेखनीय है कि श्वेता तिवारी के विवादित बयान को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश पर भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने जांच की थी। इसके आधार पर आज आईपीसी की धारा 295 ए के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। 

एफआईआर में क्या है पढें:
फरियादी सोनू प्रजापति पिता कैलाश प्रजापति उम्र 31 निवासी म.न.28 पीरगेट कुम्हारपुरा भोपाल मो. 7489287705 ने अपने दोस्त सोनू साहू के साथ थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन दिया जिसमें लेख किया कि टी व्ही एक्ट्रेस श्वेता तिवारी द्वारा दिनांक 26/01/2022 को होटल जहानुमा पैलेस में एक कार्यक्रम में हिन्दु धर्म की भावनाओं को आहत करने वाली बात कही. आवेदन पत्र का मजमून से प्रथम दृष्टया अपराध धारा 295A भादवि का होना पाया जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आवेदन पत्र हस्व जेर है:- प्रति, थाना प्रभारी महोदय थाना श्यामलाहिल्स भोपाल। विषय:- टी. व्ही. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के विषय बावत। महोदय, निवेदन है कि मेरा नाम सोनू प्रजापति निवासी म. न. 28 कुम्हारपुरा पीरगेट भोपाल है दिनांक 26/01/2022 को मैं होटल जहानुमा पैलेस में था जहां एक कार्यक्रम चल रहा था जिसमें टी. व्ही. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एवं कुछ अन्य लोग उपस्थित थे। जिसमें प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी जिसमें टी. व्ही. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी द्वारा बोला गया कि मेरी ब्रा का साईज भगवान ले रहे हैं और उसके बाद श्वेता तिवारी हसने लगी। श्वेता तिवारी द्वारा भगवान को लेकर ऐसा बोलने से मेरी हिन्दु धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। अत: निवेदन है कि श्वेता तिवारी द्वारा द्वेश पूर्ण व जान बूझकर ऐसी बातें कही गई है जिससे मेरी धार्मिक भावनाये आहत हुई है। मैं चाहता हु कि श्वेता तिवारी पर उचित कार्यवाही की जावे। उस कार्यक्रम में मेरे दोस्त सोनू साहू एवम ओमप्रकाश नामदेव भी उपस्थित थे। जिन्होंने यह घटना देवी है। कृपया कानूनी कार्यवाही करें।

यह भी पढ़ें।

मध्य प्रदेश बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज, फिलहाल नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम… इसलिए खारिज हुई बिजली कंपनियों की याचिका

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन