Tue 09 Jun 2026

ब्रेकिंग

कटनी-बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सड़कें बन गई हैं ‘मौत का जाल’ और हवा बन चुकी है ‘जहर’… आखिर कब जागेगा प्रशासन?”

एनकेजे थाने में नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

कटनी। मुक्ति धाम मार्ग पर जर्जर दीवार बनी हादसे का कारण, कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी

बरही में रेस्टोरेंट में कथित अवैध गतिविधियों की चर्चा, जांच की मांग

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: राम सरोज पैलेस में हुआ वृहद दिव्यांग प्रशिक्षण शिविर का आयोजनप्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं नगर निगम आयुक्त ने परीक्षण करवाकर ऑन स्पॉट दिए स्वीकृति पत्र

admin

Sat, Oct 26, 2024

सागर। आज शनिवार को सामाजिक न्यास विभाग द्वारा होटल रामसरोज पैलेस में आयोजित किए गए वृहद दिव्यांग प्रशिक्षण शिविर में नगर निगम के 48 वार्ड नगर परिषद मकरोनिया नगर परिषद कर्रापुर छावनी परिषद सागर एवं जनपद पंचायत सागर के अंतर्गत आने वाले हितग्राहियों को भारत सरकार की एडिप योजना अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा सागर जिले के दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण केलिपर्स एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री एवं भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी ने किया। शिविर में सागर जिले के अलग-अलग स्थान से बड़ी संख्या में दिव्यांग एवं वृद्धजन शामिल हुए। 800 से अधिक दिव्यांगजनों का परीक्षण कराया गया जिसमें से 205 हितग्राही पात्र पाए गए। जिनका तत्काल परीक्षण करवाकर श्री शैलेश केशरवानी एवं नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने रोशनी अहिरवार,प्रदीप सेन,यमन राय,सहित 84 लोगों को स्वीकृति पत्र भेंट किये।

इस अवसर पर सागर नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में सागर जिले के दिव्यांग जनों को लाभ मिला है। मैं धन्यवाद देता हूं राम सरोज समूह के सदस्य शैलेश केशरवानी को जिन्होंने अपना परिसर दिव्यांग जनों के लिए उपलब्ध कराया। जबलपुर की डॉक्टर की टीम ने आकर लोगों की परीक्षण कर जो पात्रता रखते हैं उनके अंगों के नाप लिए हैं। साथ ही जिन लोगों के लिए व्हीलचेयर की भी आवश्यकता थी उनके भी नाम लिखे गए हैं। आने वाले समय में ऐसे हितग्राहियों के लिए कैलिपर्स कृत्रिम अंग एवं व्हीलचेयर प्रदान की जावेगी।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा करने का मौका रामसरोज समूह के लिए मिला यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मैं हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री आदरणीय श्री मोहन यादव जी का भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। भारत सरकार की एडिप योजना अंतर्गत दिव्यांगों को उपकरण मिलेंगे साथ ही मैं नगर निगम आयुक्त एवं सामाजिक न्यास विभाग का भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। कि रामसरोज समूह को इस पुण्य के कार्य में उन्होंने सम्मिलित किया। इतनी बड़ी संख्या में यहां उपस्थित जरूरतमंद और दिव्यांग जनों से जब मैं चर्चा की तो मन को आत्म संतुष्टि हुई कि ऐसे लोगों की सेवा करने का रामसरोज समूह को मौका मिल रहा है। मैं सभी शहरवासियों से भी आग्रह करता हूं। इस दिवाली नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद करें। और दिवाली को सार्थक मनावे।

इस अवसर पर सामाजिक न्यास विभाग के जे डी डॉ डी एस यादव, योजना प्रभारी विक्रम जैन,डॉ अभिषेक ठाकुर,डॉ विनयदीप,डॉ दीपक तिवारी,डॉ अनिल प्रजापति डॉ अभिषेक ठाकुर, डॉ संतोष,डॉ भरत डॉ जितेंद्र,डॉ निमिष, डॉ बृजेश डॉ प्रशांत डॉ विपिन डॉ संजय डॉ बृजेंद्र दो अदिति डॉक्टर शुभम, डॉ पी के जैन,डॉ पीयूष,डॉ अंकिता,आसिफ खान, चंचल सोनी पुष्पेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन