Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

“खबर का असर: दामजीपुरा में बिजली बहाली के लिए विभाग सक्रिय

कटनी - भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम, भगवान चित्रगुप्त मंदिर हेतु भूमि पूजन संपन्न

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: कुशवाहा समाज के परिचय सम्मेलन में 500 प्रविष्टियों का हुआ पंजीयन ।युवतियों ने बेझिझक दिया मंच से परिचय ।परिचय सम्मेलन का राष्ट्रीय पदाधिकारी हुए शामिल।

admin

Wed, Dec 25, 2024

सागर। कुशवाहा क्षत्रिय समाज समिति सागर एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा सागर के संयुक्त तत्वाधान में कुशवाहा समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन रविंद्र भवन सागर में आयोजित हुआ ।
सम्मेलन में परिणय स्मारिका मधुर मिलन का विमोचन हुआ जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियों की 452 प्रविष्टियों का प्रकाशन किया गया है ।
सम्मेलन में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी वर्मा बिहार,कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा विदीशा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाहा इंदौर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कुशवाहा , युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुशवाहा ग्वालियर, युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कुशवाहा जबलपुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुशवाहा,लोकमन कुशवाहा भोपाल, ओबीसी महासभा के अध्यक्ष चतुर्भुज कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति उषा प्रमोद पटेल ,पार्षद रूबी पटेल, जनपद सदस्य डॉ संतोष पटेल सहित समाज जनप्रतिनिधि जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल हुए ।
इस अवसर पर कु.खुशी पटेल ने बुंदेलखंड के पारंपरिक बधाई नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया ।
कार्यक्रम का संचालन महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल एवं कुशवाहा क्षत्रिय समाज समिति के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने किया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी वर्मा ने समाज को संगठित होकर राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया ।
कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा परिचय सम्मेलन से विवाह योग्य युवक युवतियों के अभिभावकों की रिश्तो की तलाश पूर्ण होती है । कार्यक्रम में समाजसेवी राजू लंबरदार के द्वारा घोषणा की गई कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं है उनके विवाह की सारी जिम्मेदारी वह और उनकी पत्नी लेगी ।
जिला सचिव केशव पटेल, संभागीय अध्यक्ष वीरसिंह कुशवाहा, महासभा के जिला अध्यक्ष चौधरी पी डी पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ उमाशंकर पटेल,कुशवाहा समाज संगठन सागर के जिला अध्यक्ष एडवोकेट के सी पटेल, गणेश मंदिर ललई टोरी कुशवाहा समाज समिति के अध्यक्ष मनोज पटेल, कुशवाहा महापंचायत के अध्यक्ष चौधरी जयराम पटेल ,चौ भीम पटेल,प्रमोद पटेल, रूपचंद लंबरदार राहुल पटेल, आयोजन समिति की महिला अध्यक्ष श्रीमती मीना पवन पटेल, कल्लू पटेल, डॉ लखन पटेल, प्रदीप पटेल, राजेश पटेल, पूर्व पार्षद भैयन पटेल,दीपक पटेल, डॉ प्रकाश पटेल, शिवदीन पटेल, पत्रकार रामअवतार पटेल, शैलेंद्र पटेल लकी पटेल अनीत पटेल, महेश पटेल शिवराज पटेल, सुजीत मौर्य ,अखिलेश मौर्य, महिला महासभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल,श्रीमती मधु मौर्य ,श्रीमती राजकुमारी पटेल, श्रीमती पुष्पा पटेल,
श्रीमती कोमल पटेल , हरप्रसाद कुशवाहा टीकमगढ़, मनोज कुशवाहा विदिशा, वृंदावन पटेल शाहगढ, प्रकाश कुशवाहा ललितपुर, पुरुषोत्तम कुशवाहा दमोह, आलोक कुशवाहा खुरई, संतोष कुशवाहा बीना,खूबसिंह कुशवाहा खिमलासा, दिनेश पटेल पंडा रहली, पुरुषोत्तम पटेल गढ़ाकोटा, संतोष पटेल बिलहरा, दिलीप पटेल अगरिया , शंकर पटेल हड़ा ,रूपलाल पटेल जैसीनगर, कुशवाहा समाज सेवा समिति पथरिया जाट के अध्यक्ष हल्कई पटेल, शैलेंद्र पटेल, हुकम पटेल, शुभम पटेल डॉक्टर लालाराम पटेल बासा, शोभाराम पटेल टेहरा टेहरी बसंत पटेल लकी पटेल आदि सम्मिलित हुए ।
आभार कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती मीना पटेल ने माना ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन