: बिना फिटनेस संचालित 1 स्कूल बस जप्त की
admin
Fri, Jul 4, 2025
हरदा 4 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर हरदा जिले के विभिन्न मार्गाे पर विशेष चेकिंग अभियान आयोजित कर वाहनो को चेक किया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश अहाके ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान बकाया कर, बिना पंजीयन, अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक अंकित होने, बिना बीमा, बिना पीयूसी, बिना फिटनेस और बिना परमिट के संचालित यात्री बस, स्कूल बस, ऑटो रिक्शा एवं लोडिंग वाहन, डम्पर वाहनो की चेंकिग की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को खिरकिया में स्कूलों बसों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना फिटनेस संचालित 1 स्कूल बस को जप्त कर कार्यालय में खड़ा किया गया तथा अन्य वाहनों पर मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही कर 9500 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। इस दौरान वाहन चालको को नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालन की हिदायत दी गई।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन