Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से नोटिस ज़ारी

बिजली संकट चरम पर: रात-रात भर अंधेरे में गांव, भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सोनवणे ने जारी किए आदेश

जगदीशपुर: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

कटनी - भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मंदिर जीर्णोद्धार हेतु होगा भूमि पूजन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भोपाल न्यूज़:एमबीबीएस की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल, युवक ने रंगदारी बात वसूले 3 लाख।

admin

Fri, Jul 16, 2021
भोपाल न्यूज़:एमबीबीएस की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल, युवक ने रंगदारी बात वसूले 3 लाख।

भोपाल न्यूज़ : एमबीबीएस की 24 वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया। आरोपी अब तक पीड़िता से तीन लाख रुपये ले चुका है।

पीड़िता की शिकायत के बाद पिपलानी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.

आरोपी की पहचान रोशन खत्री के रूप में हुई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में शहर के अवधपुरी इलाके की रहने वाली पीड़िता ने दावा किया कि वह खत्री से साल 2019 में पिपलानी इलाके के एक होटल में हुई एक दोस्त की पार्टी में मिली थी. आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया. कुछ दिनों बाद आरोपी उसे एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जांच अधिकारी सुरेखा अरमो ने कहा, ''पीड़िता के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई मौकों पर दुष्कर्म किया. जब पीड़िता ने उससे शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया और भोपाल से फरार हो गया. उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया और पैसे भी लिए. उसने बलात्कार के दौरान वीडियो बना लिया था।"

अरमो ने आगे कहा कि आरोपी के स्थान का पता लगा लिया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

मध्य प्रदेश: विदिशा में बड़ा हादसा कुएं में गिरे 15 लोग, मौके पर एसडीआरएफ; CM शिवराज ने मंत्री को भी भेजा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन