मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर की शुरुआत जबलपुर से हो सकती है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन संक्रमण को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। यह सब कुछ तब हो रहा है जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद प्रशासन को सतर्क किया था।
मध्य प्रदेश के 11 जिलों में ताकतवर हो रहा है कोरोनावायरस
सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस का अभी अंत नहीं हुआ था बल्कि कमजोर हो गया था। वह फिर से ताकतवर हो रहा है ओर तेजी से फैल रहा है। मध्य प्रदेश के जबलपुर, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, अनूपपुर, बैतूल, सिवनी, सागर, रतलाम, राजगढ़ और उज्जैन में कोरोनावायरस लोगों को लगातार संक्रमित कर रहा है। जैसे-जैसे संक्रमण बढ़ता जाएगा वायरस शक्तिशाली हो जाएगा।
मध्य प्रदेश में एक्टिव केस में 61% की वृद्धि
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की संख्या में पिछले 10 दिनों में 60% की वृद्धि हुई है। पिछले 5 दिनों में मध्यप्रदेश में 57 नागरिक कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें से 29 अकेले जबलपुर में है। 31 अगस्त को प्रदेश में 83 एक्टिव केस थे। 10 दिनों में एक्टिव केसों की संख्या 53 बढ़कर 136 पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि एक्टिव केस की संख्या का बढ़ना चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें