सागर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आज से प्रारंभ हुआ। जिसमें पहली सदस्यता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली सदस्यता अभियान नंबर सक्रिय होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता ली व मित्रो व परिवारजनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सागर जिला में सदस्यता अभियान 2024 के प्रभारी श्याम तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की पार्टी कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान 2024 के प्रति कार्यकर्ताओं जबरजस्त उत्साह है सोमवार की शाम अभियान का शुभारंभ होते ही सम्पूर्ण जिले में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मिस्ड काल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ली अभियान के शुरू होते ही मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान प्रभारियों से संपर्क किया जा रहा जिनके अनुसार लगभग 1 घंटे में ही 13500 लोगो ने जिले में पार्टी की सदस्यता लेकर पहचान पत्र प्राप्त किया गया है।
श्याम तिवारी ने कहा की सदस्यता उपरांत प्राप्त पहचान पत्र को कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा जिससे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर भाजपा सदस्यता अभियान 2024 ट्रेंडिंग हो रहा है।
BREAKING NEWS
मनवानी फिल्म्स सिंधु संस्कार द्वारा रंगपंचमी पर हास्य कवि सम्मलेन संपन्न धुरंधर कवियों ने दी प्रस्तुतियांहनुमान प्रकटोत्सव आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई जिसमें सर्व सिद्धेश्वर हनुमान समिति के अध्यक्ष चुने गए अभिषेक पुरोहितश्री केसरवानी वैश्य नगर सभा द्वारा होली मिलन समारोह हुआ।मधेपुरा: अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटीराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री भवन के सामने अंग्रेजो के काले कानूनों की जलेगी होली
Contact us
Download App

Follow us on
© 2024 Copyrights Reserved | Mp News | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.