सागर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान”संगठन पर्व”के पूर्व प्रदेश स्तरीय कार्यशाला उपरांत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कल 23 अगस्त को होटल रॉयल पैलेस में किया जाएगा जिसमें कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के निमित्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।सदस्यता अभियान के निमित्त जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने जिला स्तरीय टोली का गठन किया है जिसमें जिला महामंत्री श्याम तिवारी को प्रभारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं चैन सिंह ठाकुर,मनीष गुरु को सह प्रभारी बनाया है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यशाला में जिला कोर ग्रुप,जिला पदाधिकारी,सदस्यता टोली,सांसद,विधायक,महापौर,जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं सदस्य,नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पूर्व सांसद विधायक नगर निगम पार्षद,जनपद अध्यक्ष–उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष महामंत्री,मोर्चा जिला। पदाधिकारी,प्रकोष्ठों/विभाग जिला सहसंयोजक,मीडिया,सोशल मीडिया,आई टी विभाग जिला टोली, के सदस्य आपेक्षित रहेंगे।कार्यशाला 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे से होटल रॉयल पैलेस में आयोजित की जाएगी कार्यशाला में संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यशाला की तैयारियों के संदर्भ में धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में बैठक कर कार्यशाला लेकर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाठक,जिला महामंत्री श्याम तिवारी,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह,चैन सिंह ठाकुर,जगन्नाथ गुरैया,रामेश्वर नामदेव,देवेंद्र कटारे,मनीष गुरु,निकेश गुप्ता,श्रीकांत जैन अंशुल परिहार,यश अग्रवाल,अंशुल हर्षे, सुमित यादव उपस्थित रहे।
BREAKING NEWS
हनुमान प्रकटोत्सव आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई जिसमें सर्व सिद्धेश्वर हनुमान समिति के अध्यक्ष चुने गए अभिषेक पुरोहितश्री केसरवानी वैश्य नगर सभा द्वारा होली मिलन समारोह हुआ।मधेपुरा: अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटीराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री भवन के सामने अंग्रेजो के काले कानूनों की जलेगी होलीउपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल कल 1 मार्च सागर प्रवास पर
Contact us
Download App

Follow us on
© 2024 Copyrights Reserved | Mp News | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.