
मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का ग्राफ 3 करोड़ के पार हो चुका हे। कोविड वैक्सीनेशन में मप्र टॉप 5 राज्यों में शामिल हो गया है। राज्य में अब तक 3 करोड़ 1 लाख 50 हजार 558 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
2 करोड़ 52 लाख 42 हजार 66 लोगों को लगा पहला डोज लगा है। 49 लाख 08 हजार 292 लोगों को लगा दूसरा डोज लग चुका है।
21 जून को हुए मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान में एक दिन में 17 लाख लगाने वाला मप्र पहला राज्य बना था। वहीं अब प्रदेश कोरोना वैक्सीनेशन में देश के टॉप 5 प्रदेशों में शामिल हो गया है।
बुधवार को प्रदेश में 10 लाख 47 हजार डोज लगाएं गए जिसके बाद प्रदेश में अब तक 3 करोड़ 01 लाख 50 हजार 558 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा तादाद 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों की है।
Bhopal News:झाड़ियों में मिला 23 वर्षीय लड़की का शव, यौन शोषण की आशंका
इस आयुवर्ग के 1 करोड़ 58 लाख 97 हजार 318 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं 45 से 60 आयुवर्ग के 86 लाख 11 हजार 143 और 60+ वाले 56 लाख 42 हजार 097 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं अब तक 2 करोड़ 52 लाख 42 हजार 66 लोगों को पहला डोज लग चुका है जबकि 49 लाख 08 हजार 292 व्यक्ति दूसरा डोज लेकर पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुके है।
यह भी पढ़ें