सागर को ई-बस, पीएमश्री कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज की सौगात मिली
सागर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2024-25 के बजट का स्वागत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि 3 लाख, 65 हजार, 67 करोड़ रुपये का यह बजट अब तक का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक बजट है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट कुशल आर्थिक प्रबंधन की मिसाल है। भाजपा सरकार का फोकस हमेशा से विकास पर रहा है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। उनकी सरकार द्वारा प्रस्तुत यह सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय बजट प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगा। यह बजट मध्यप्रदेश के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ समाज के हर वर्ग को ताकत देने वाला है, जिसमें गरीब कल्याण का ध्यान रखा गया है।विकास को गति प्रदान करने वाले इस बजट में सागर जिले को आयुर्वेद कॉलेज,पीएमश्री कॉलेज, ई-बसों सहित अन्य सौगातें को मिली है जो जिले के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार जताया है।