नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के 10 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त,निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने पुष्पहार एवं शाल श्रीफल से किया सम्मान।
सागर/ नगर निगम की विभिन्न शाखों में कार्यरत 10 कर्मचारी माधव प्रसाद कटारे, कृष्णा सेन, श्रीअख्तर अली, चंद्रशेखर गुरु, मुन्नालाल पटेल, मूरत रजक, मुकेश/मनोहर, राजू/दयाराम, तारा /मुन्ना, भागवती /राम रतन स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए जिनका सोमवार को नगर निगम सभाकक्ष में निगमायुक्त राजकुमार खत्री की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में निगमायुक्त ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शाल श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि शासकीय सेवा मे सेवानिवृत्ति की आयु निश्चित है, इसलिए आज जो कर्मचारी सेवानिवृत हो रहे हैं उनकी सेवाओं का लाभ नगर निगम को हमेशा मिलता रहे तथा सभी कर्मचारी अपना समय अपने परिवार व समाज के लिए दें । उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ एवं सुदीर्घ के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं । कार्यक्रम का संचालन चंद्र विजय गौर ने किया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक आरबी जोशी, बृजेश तिवारी लेखापाल शरद बरसैंया, जया श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी सुरेश विश्वकर्मा राजेंद्र संनकत, सुरेश सनकत, राजेंद्र सेन, श्रीमती रागनी पटैरिया, नीति तिवारी, अरविंद सोनी, शरद ठाकुर, मनोज तिवारी, बृजेश गोस्वामी, कैलाश दुबे, मनोज चौबे, सुबोध सागर, आयुष शुक्ला, राजेश नापित शहर बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।