हमारा दुनिया, अंतरिक्ष व ये ब्रह्मांड अनगिनत ररहस्यों से भरा हुआ है।आये दिन कुछ न कुछ न ऐसी रहस्यमयी घटनाएं घटती रहतीं हैं कि हम उनकी कल्पना भी नही कर सकते।अब हाल ही में गुजरात के जूनागढ़ के आसमान में रहस्यमयी रोशनी की पंक्तियों को देख गया।यह रोशनी काफी चमकदार थी व आस पास के कई क्षेत्रों में देखी गयी।
लोगों ने UFO की तरफ किया इशारा
पूरी दुनिया मे UFO को लेके कई कथाएं व कहानियां सामने आई हैं जिनमे UFO के देखे जाने की बात सामने आई है लेकिन आज तक यह स्पष्ट नही हुआ कि क्या वाकई में UFO जैसी कोई चीज होती भी या नही।लेकिन एक चीज़ जरूर है जब भी आसमान में कोई भी रहस्मयी रोशनी व चमकीली चीज देखी जाती है तो सबसे पहले लोगों के दिमाग मे UFO का ही नाम आता है।
अब गुजरात के जूनागढ़ में देखी गयी चमकदार रहस्मयी रोशनी को भी लोग UFO ही समझ रहे हैं।हालांकि इसके कोई पुख्ता सबूत नही मिलें है और यह सिर्फ लोगों का अनुमान है।
क्या होते है UFO?
UFO को हिंदी में उड़न तश्तरी कहतें है।ऐसा माना जाता है कि UFO में इस दुनिया से बाहर के लोग जिन्हें एलियन्स भी कहते है,वे इसकी सवारी करते हैं।एलियन्स दूसरी दुनिया या हमारी दुनिया मे आने के लिए इस यान का प्रयोग करते हैं।
Read Also-अमेरिकी नौसेना ने किया 18000 किलो के बम का परीक्षण,समुद्र में आया भूकंप